भारत टॉप पर दुनिया के 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में

admin
विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम व मकसद

भारत 2025 में अनुमानित 1.46 अरब लोगों के साथ दुनिया के 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है हालांकि देश की कुल प्रजनन दर 2.1 से घटकर 1.9 रह गयी है, जो जनसंख्या वृद्धि में कमी दर्शाती है। चीन की जनसंख्या लगभग 1.41 अरब है लेकिन वहां जनसंख्या वृद्धि दर में मामूली गिरावट देखी जा रही है।

भारत में 15-64 साल की आबादी सबसे अधिक
भारत में 15-64 साल की आबादी सबसे अधिक

भारत में विकास के साथ बढ़ रही आयु

दुनिया में शुक्रवार यानी 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाया गया। वैश्विक अनुमानों के अनुसार भारत प्रजनन दर घटने के बावजूद 2025 तक अनुमानित 1.46 अरब लोगों के साथ सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।अगर पूरी दुनिया की जनसंख्या की बात करें तो यह दिन-ब-दिन लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर आम जीवन में काम आने वाली टेक्नोलॉजी और विकसित होती जा रही है जिससे इंसानों की जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है, वहीं कुछ देशों में प्रजनन दर में वृद्धि हो रही है। एक तरफ जनसंख्या वृद्धि के कारण आर्थिक विकास और प्रगति की काफी संभावनाएं हैं लेकिन दूसरी तरफ आवास, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव जैसी महत्वपूर्ण बाधाएं भी हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम व मकसद

गौरतलब है कि विश्व जनसंख्या दिवस इस वर्ष वैश्विक थीम ‘युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान विश्व में अपने मनचाहे परिवार के लिए सशक्त बनाना’ के तहत मनाया जा रहा है। ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाने का मकसद दुनिया में जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकृष्ट करना है। अनुमान है कि 2025 में दुनिया की आबादी 806.19 करोड़ से अधिक हो गयी है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 1989 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी लेकिन 11 जुलाई, 1990 को पहली बार इसे मनाया गया।

विश्व के दस सबसे ज्यादा आबादी वाले देश

वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत 1,463,865,525 आबाद के साथ शीर्ष पर है जबकि चीन 1,416,096,094 आबादी के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गया है। अमेरिका 347,275,807 लोगों के साथ तीसरा बड़ा देश है। इनके बाद क्रमश: इंडोनेशिया (285,721,236), पाकिस्तान (255,219,554), नाइजीरिया (237,527,782), ब्राजील (212,812,405), बांग्लादेश (175,686,899), रूस (143,997,393) और इथोपिया (135,472,051) हैं। वर्ष 2013 से 2023 तक जनसंख्या में सबसे ज्यादा प्रतिशत की वृद्धि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हुआ है जो कि लगभग 40 फीसदी तक है। कांगो गणराज्य की वर्तमान जनसंख्या लगभग 65 लाख है लेकिन 2013 के आसपास इसकी जनसंख्या लगभग 40 लाख ही थी। वहीं विश्व की जनसंख्या 2080 तक 1000 करोड़ होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment